चौहानों का गुड़ा (Chaouhano Ka Guda)
फौजियों और पुलिस कर्मियों के गाँव के रूप में प्रसिद्ध चौहानों का गुड़ा, राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील में स्थित एक छोटा किन्तु विशिष्ट गाँव है। यह गाँव अपनी अलग पहचान के साथ उदयपुर जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
गाँव में धर्मराज बावजी, आशापुरा माताजी, चारभुजा नाथ तथा भेरूजी बावजी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जो यहाँ की आस्था और परंपराओं के प्रमुख केंद्र हैं।
वर्तमान में इस गाँव में 125 से अधिक परिवार निवास करते हैं। यहाँ नवरात्रि, गणेशोत्सव, होली और दीपावली जैसे सभी प्रमुख त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाए जाते हैं।
गाँव में प्रेरणास्रोत महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित है। इसके साथ ही यहाँ खेल मैदान, पेयजल की सुविधा और सड़क व्यवस्था भी अच्छी है।
आवागमन की दृष्टि से यह गाँव देबारी–बम्बोरा मार्ग पर स्थित है। नपानिया चौराहा बस स्टैंड से इसकी दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर है, जबकि डबोक से नांदवेल होते हुए यह गाँव लगभग 8 किलोमीटर दूर है। गाँव के आसपास राजपुरा, आसावरा, नपानिया और गुपड़ा गाँव स्थित हैं।