जय माँ आशापुरा 🙏
नाथ चौहान परिवार के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब परिवार की आधिकारिक वेबसाइट Nathchouhan.com का शुभारंभ हमारे संरक्षक आदरणीय राव साहब के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
यह वेबसाइट परिवार के इतिहास, परंपराओं, सामाजिक गतिविधियों एवं भावी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को एक मंच पर संग्रहीत करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। वेबसाइट का विकास युवा आईटी विशेषज्ञ एवं परिवार के प्रचार-प्रसार मंत्री विक्रम नाथ चौहान (3i Planet) द्वारा किया गया है।
वेबसाइट पर वर्तमान में परिवार का इतिहास, गोत्राचार, विभिन्न ठिकानों की जानकारी, कार्यकारिणी परिचय, सदस्य निर्देशिका, मेधावी विद्यार्थियों का पंजीकरण, व्यवसाय निर्देशिका, रोजगार अवसर (Jobs Portal), समाचार एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही प्रत्येक ठिकाने का विस्तृत इतिहास एवं जानकारी भी चरणबद्ध रूप से जोड़ी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिवारजनों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल विरासत बताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे से जोड़ने, इतिहास को संरक्षित रखने तथा सामाजिक एवं व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठजनों संरक्षक आदरणीय राव साहब, अध्यक्ष श्री गणपत नाथ जी एवं पूरी टीम को शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा इस पुनीत कार्य की सफलता के लिए माँ आशापुरा से प्रार्थना की।
नाथ चौहान परिवार सभी परिवारजनों से आग्रह करता है कि वे वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करें तथा अपने ठिकाने, परिवार, व्यवसाय एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर इस डिजिटल अभियान को और अधिक समृद्ध बनाने में सहयोग प्रदान करें।
वेबसाइट: www.nathchouhan.com