Falichada Pariwar
नाथ चौहान परिवार प्रथम स्नेह मिलन समारोह, फलीचड़ा Sneh Milan

नाथ चौहान परिवार प्रथम स्नेह मिलन समारोह, फलीचड़ा

चौहान वंश कुलदेवी जय आशापुरा माता जी की

ठिकाना: फलीचड़ा नाथ चौहान परिवार

आज प्रातः फलीचड़ा रावला परिवार द्वारा आयोजित परिवार की बैठक का आयोजन किया गया इसमें हमारे परिवार के मुख्य जड़ों और पूर्वजों द्वारा हमें विरासत में सौंपी गई धरोहर एवं हमारे इतिहास एवं संस्कृति का अवलोकन किया गया।।

जिसमे राव साहब देवेंद्र नाथ जी फलीचड़ा द्वारा हमें हमारी मुख्य धरोहर और वंशावली का मार्गदर्शन करवाया गया और हमारे सुदृढ़ इतिहास के बारे में हमें जानकारी प्रदान करवाई गई।।

राव साहब देवेंद्र नाथ जी फलीचड़ा द्वारा बताया गया की सभी भाई इसी रावला परिवार से निकलकर अपने अपने अलग अलग नाथ चौहान परिवार का ठिकाना बनाया।।

आज हमें वापस मिले 12 पीढ़ी गुजर चुकी हैं लेकिन यह सब हमारे भाई सा महिरधन नाथ जी फतेहपुरा का एक छोटी से पहल द्वारा सब परिवार का नवरात्री के पावन अवसर पर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी।

इस बैठक का होने मात्र से सभी भाइयों का कई वर्षों उपरांत मिलने का अवसर मानो सभी में एक खुशी की लहर थी यह सब कुलदेवी मातारानी आशापुरा के आशीर्वाद से संभव हुआ हैं।।

बैठक का मूल उद्देश्य परिवार में एकजुटता बनी रहे और सभी भाई परिवार आपस में मिलकर समाज उत्थान कार्य में अपना सहयोग करना।।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था की मेवाड़ में हमारे परिवार से सभी परिचित हैं लेकिन मेवाड़ से बाहर हमारे इतिहास की जानकारी का अभाव क्षत्रिय समाज में है इसको लेकर सभी की सर्वसम्मति से एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा जिसमें हमारे परिवार का 400 साल से लेकर वर्तमान परिस्थिती तक का इतिहास का वर्णन किया जाएगा जिससे क्षत्रियों में हमारे परिवार की जानकारी आसानी से मिल सके।।

इस रूपरेखा में राव साहब देवेंद्र नाथ जी फलीचड़ा द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की घोषणा की गई।।

जिसमे परिवार को एक प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे परिवार के सदस्य श्री गणपत नाथ जी चौहान (टिलोरा) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।।

यह हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं की हमें श्री गणपत नाथ जी टिलोरा के नेतृत्व में परिवार को आगे बढ़ाने की दिशा मिल गई।।

श्री गणपत नाथ जी टिलोरा (अध्यक्ष नाथ चौहान परिवार) को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।।

🖼 Photo Gallery

1 / 6